Sehore Dacoity Plan Failed : आष्टा पुलिस की बड़ी कामयाबी: पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हरियाणा और देवास के 5 डकैत गिरफ्तार

Sehore Dacoity Plan Failed : आष्टा/सीहोर (13 फरवरी 2026): सीहोर पुलिस ने आष्टा क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी योजना को विफल करते हुए पांच खतरनाक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस की त्वरित घेराबंदी के कारण मिली। आरोपी कन्नौद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाने वाले थे, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

यात्री प्रतीक्षालय में चल रही थी तैयारी

देर रात थाना आष्टा को ग्राम नानकपुर से सूचना मिली कि कुछ बाहरी संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ यात्री प्रतीक्षालय में छिपे हैं और किसी बड़ी घटना की बात कर रहे हैं। एसपी दीपक शुक्ला के निर्देशन में थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने तत्काल दो टीमों का गठन किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रतीक्षालय की घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

तलवार, राड और नक़ब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले घातक हथियार बरामद हुए, जिनमें शामिल हैं:

  • एक तलवार और धारदार चाकू।
  • लोहे का नुकीला सब्बल और लोहे की राड।
  • ताले और कुंदे तोड़ने वाला औजार (लोहे की नक़ब)।

हरियाणा के सरगना ने बनाया था प्लान

पूछताछ में खुलासा हुआ कि डकैती का मास्टरमाइंड शराफत अली (निवासी नूह, हरियाणा) है। शराफत पहले इस क्षेत्र में ‘हड़म्बा’ चलाने आता था, जहाँ उसकी पहचान देवास के आरोपियों से हुई। उसने ही पेट्रोल पंप लूटने की योजना तैयार की और अन्य स्थानीय साथियों को इसमें शामिल किया। गिरफ्तार आरोपियों में साबिर खां, वकील शाह, ब्रजेश धनवार और अरमान खां (सभी निवासी जिला देवास) शामिल हैं।

अपराधिक रिकॉर्ड और आगे की कार्रवाई

आरोपी शराफत अली के खिलाफ हरियाणा के नूह में पहले से ही मारपीट और चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी साबिर खां के विरुद्ध देवास जिले के थानों में 3 अपराध दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है। हरियाणा पुलिस को भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories