ग्वालियर : लव मैरिज के बाद धोखा, महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ग्वालियर शहर के सिरोल थाना क्षेत्र स्थित जीडीए कॉलोनी में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वैष्णवी उर्फ प्राची के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने करीब छह महीने पहले परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में पति के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर वह गहरे सदमे में चली गई।

मंदिर और स्टांप पर की थी लव मैरिज, किराए के फ्लैट में रह रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार प्राची ने पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर में विवाह करने के साथ स्टांप पेपर पर भी शादी दर्ज कराई थी। शादी के बाद दोनों सिरोल क्षेत्र स्थित ईस्ट मैरेडियन मल्टी में किराए के फ्लैट में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। कुछ समय बाद प्राची को पता चला कि राजू पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं।

ससुराल पहुंचने पर मारपीट का आरोप

सच्चाई सामने आने के बाद प्राची जब पति के घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पति, उसकी पहली पत्नी और पिता ने मिलकर प्राची से विवाद किया। इस घटना से आहत होकर प्राची वापस अपने फ्लैट लौटी और पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

मृतका ने आत्महत्या से पहले मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम कराया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरोल थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और वीडियो सहित सभी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories