Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : पार्किंग विवाद में मारपीट, कार सवार युवक ने साथियों...

rewa news : पार्किंग विवाद में मारपीट, कार सवार युवक ने साथियों संग बाइक सवार को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

rewa news
rewa news

rewa news : वाहन पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में कार सवार युवक ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार को पीटा, पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ मामला, आरोपी हुआ गिरफ्तार

rewa news : रीवा : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जय स्तंभ चौराहे में वाहन पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के दौरान कर सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीट दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक और उसके गुर्गे मौके से फरार हो गए मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित यश कुमार शुक्ला ने बताया कि आज अपनी बाइक में सवार होकर वह मंडी की ओर जा रहा था.

rewa news : इसी दौरान सड़क में बेतरतीब तरीके से पार्क हुई कार के चलते आवागमन पूरी तरीके से अवरुद्ध हो गया जिससे परेशान बाइक सवार युवक ने कार चालक को सही जगह वाहन पार्क करने की नसीहत दे दी जो कर में बैठे लोगों को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने अपने साथियों को बुलाने के बाद युवक को पीटना शुरू कर दिया किसी तरह जान बचाकर सिविल लाइंस थाना पहुंचे बाइक सवार युवक ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई इसके बाद जय स्तंभ पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने स्थानीय फल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here