GG Crime News: शराबी पति ने पत्नी और साली पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

GG Crime News: जीपीएम। छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान नशे में धुत पति ने पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाएं किसी तरह खुद को बचाते हुए अस्पताल पहुंचीं, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

GG Crime News: जानकारी के अनुसार, गौरेला क्षेत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों के शासकीय आवास के पास पति-पत्नी रहते हैं। पति शंकर इलाहाबाद का निवासी है, जबकि पत्नी पूजा मध्यप्रदेश के बुढार की रहने वाली है। शंकर एडिशनल एसपी निवास के सामने स्थित सुलभ शौचालय में केयरटेकर के रूप में कार्यरत है और परिवार के साथ वहीं रहता है। कुछ दिन पहले उसकी साली काजल भी उनके घर आई हुई थी।

GG Crime News: बताया जा रहा है कि शंकर आदतन शराब का सेवन करता है। बीती रात भी वह नशे में घर पहुंचा, जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय साली काजल भी मौजूद थी। विवाद के बाद शंकर ने बाहर खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकाला और पत्नी पूजा व साली काजल पर छिड़ककर आग लगा दी।

GG Crime News: आग लगने के बाद दोनों बहनों ने किचन में रखे पानी से किसी तरह आग बुझाई और झुलसी हालत में घर से बाहर निकलीं। सड़क पर एक ऑटो चालक को रोककर वे जिला अस्पताल गौरेला पहुंचीं। दोनों के हाथ और कंधे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

GG Crime News: घटना के बाद आरोपी शंकर फरार हो गया था। पड़ोसियों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पीड़िताओं का इलाज जारी है और उनके बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories