Sunday, March 29, 2026
29.1 C
Raipur

Durga College Raipur Kala Vatika : दुर्गा महाविद्यालय में ‘कला वाटिका’ का शुभारंभ; पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला बोले — “भविष्य संवारना है तो नशे से दूर रहें युवा”

Durga College Raipur Kala Vatika : रायपुर (10 फरवरी 2026): रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय ‘कला वाटिका’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय और एल्युमिनी मीट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्ट्स संकाय के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शिरकत की।

करियर और स्वच्छता पर जोर

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि युवाओं को अपने करियर के प्रति गंभीर होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “यदि आप आज अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे, तो आपका भविष्य उज्ज्वल और सुखमय होगा।” इसके साथ ही उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और अपने शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने की अपील की।

दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री मदन चौहान और पद्मश्री पंडवानी गायिका ऊषा बारले उपस्थित रहीं। मदन चौहान ने कहा कि आज की पीढ़ी अत्यंत प्रतिभाशाली है, बस उन्हें सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है। वहीं ऊषा बारले ने लोक कला और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। एल्युमिनी एसोसिएशन की ओर से अमीन जी और प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

पूर्व छात्रों और प्रोफेसरों की रही गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पूर्व छात्रों (एलुमनी) ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, सत्यप्रकाश झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह संधू सहित कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर अजय शर्मा द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में रखे गए मॉडल्स ने अतिथियों का मन मोह लिया और विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की जमकर प्रशंसा हुई।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories