CG Viral Video: महासमुंद में नशे में सड़क पर पड़ा आरक्षक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

Sanjay Sahu
CG Viral Video

CG Viral Video: महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब जिले में एक आरक्षक का नशे की हालत में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो 9 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है।

CG Viral Video: घटना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास की है। वायरल वीडियो में खल्लारी थाना में पदस्थ आरक्षक लाल सिंह बाकरे नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए एक ठेले के पास सड़क किनारे बैठता नजर आता है और कुछ ही देर बाद वहीं सड़क पर लेट जाता है।

CG Viral Video: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजरते रहे, लेकिन वर्दीधारी पुलिसकर्मी होने के कारण किसी ने उसे हटाने की हिम्मत नहीं की। बाद में एक व्यक्ति ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो सका और उसका जूता भी पैर से निकल गया।

CG Viral Video: मामले की सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है।

CG Viral Video: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद संबंधित आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CG Viral Video: गौरतलब है कि एक ओर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का सार्वजनिक स्थान पर इस तरह नशे की हालत में पाया जाना, अनुशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *