Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

बस का झंझट खत्म! अब 100 की जगह 15 रुपए में होगा रायपुर से कुरूद तक का सफर, मार्च से चलेगी ट्रेन

रायपुर : रायपुर से धमतरी तक रेल यात्रा का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नवा रायपुर से कुरूद तक रेल लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इस रूट पर ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज कर दी गई है। आगामी 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (CRS) और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम इस मार्ग का निरीक्षण करेगी। यदि निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई जाती हैं, तो अप्रैल के पहले सप्ताह से रायपुर से कुरूद तक ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना है।

कुरूद से धमतरी तक अगले चरण में बढ़ेगा काम

रेल सेवा शुरू होने के बाद परियोजना के दूसरे चरण में कुरूद से धमतरी के बीच लगभग 22 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस पूरी परियोजना के पूर्ण होने पर नवा रायपुर, रायपुर और धमतरी सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे, जिससे करीब 20 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है।

Read More : C.G हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! रिटायर्ड कर्मचारियों के GPF से 6 माह बाद नहीं की जा सकती वसूली

कम किराया, ज्यादा दूरी—यात्रियों को बड़ी राहत

नई रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों के खर्च में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। जहां बस से यात्रा करने पर लगभग 100 से 120 रुपए तक खर्च होते हैं, वहीं ट्रेन से सफर मात्र करीब 15 रुपए में संभव हो सकेगा। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर लगभग 550 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

इस रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी प्रमुख स्टेशन होंगे, जबकि चटौद, सिरी, सारसापुरी और सांकरा में पैसेंजर हाल्ट बनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

समय की बचत से बढ़ेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी

धमतरी से रायपुर पहुंचने में फिलहाल सड़क मार्ग से करीब ढाई घंटे का समय लगता है। ट्रेन सेवा शुरू होने पर यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और दैनिक यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों के लिए भी यह परियोजना फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि वे अपने उत्पाद कम लागत और कम समय में बाजार तक पहुंचा सकेंगे।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग पर ट्रेन की औसत गति लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इससे क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories