रायपुर : उरकुरा रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित आइल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित एक आयल फैक्ट्री में दोपहर के समय अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसका घना धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मची हलचल

बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री उरकुरा रेलवे स्टेशन के पहले स्थित है। आगजनी की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने इलाके को घेरकर लोगों को दूर रहने की अपील की है।

Read More : शाजापुर : ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की कोशिश नाकाम, वाहन छोड़कर फरार हुए चोर

दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने में लगे हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

आग लगने का कारण अब भी रहस्य

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली।

प्रशासन सतर्क, स्थिति पर नजर

स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और किसी भी बड़े हादसे को टालने की है। घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आग पर कब तक पूरी तरह काबू पाया जाता है और जांच में इसकी असली वजह क्या सामने आती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories