Monday, May 11, 2026
34.1 C
Raipur

मॉस्को में रूसी जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, हमलावर फरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रूस की राजधानी मॉस्को से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देश की शक्तिशाली सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला किया गया।
सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को उनके आवास के बाहर हुआ, जिसने रूस के सुरक्षा तंत्र और खुफिया गलियारों में हलचल मचा दी है।

घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मॉस्को के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की।घटना के तुरंत बाद अलेक्सेयेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई है।फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Read More : U19 World Cup Final : भारत बनाम इंग्लैंड पर सबकी नजर, आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, वैभव का तूफानी अर्धशतक

सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेज

घटना के बाद रूसी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज, संभावित संदिग्धों और हमले के मकसद की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने उच्च-स्तरीय अधिकारी पर हमला रूस की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर संकेत हो सकता है।

कौन हैं व्लादिमीर अलेक्सेयेव?

लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।
उन्हें देश की निजी सैन्य कंपनियों (PMCs) की गतिविधियों की निगरानी करने वाला एक प्रमुख अधिकारी माना जाता है।

विशेष रूप से 2023 में वैगनर ग्रुप के विद्रोह के दौरान अलेक्सेयेव उन चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थे जिन्हें विद्रोहियों से बातचीत के लिए भेजा गया था। इस कारण वे रूस के सामरिक और राजनीतिक ढांचे में बेहद अहम भूमिका रखते हैं।

वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

इस हमले ने न केवल रूस बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विश्लेषकों का मानना है कि घटना के पीछे आंतरिक सत्ता संघर्ष, बाहरी हस्तक्षेप या रणनीतिक प्रतिशोध जैसे कई संभावित कारण हो सकते हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Latest YouTube Shorts

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories