Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG Accident News : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: कांकेर सड़क...

CG Accident News : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: कांकेर सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत

CG Accident News

CG Accident News : कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया। दोस्त का जन्मदिन मनाने निकले छह नाबालिगों की कार नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में जन्मदिन मना रहे वेदांत पटेल समेत दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

CG Accident News : जानकारी के अनुसार, घटना गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने सुबह करीब 4:30 बजे की है। सभी दोस्त कार से माकड़ी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक गाने सुनते हुए हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

CG Accident News : हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी छह नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान वेदांत पटेल और उसके दोस्त युवराज ने दम तोड़ दिया, जिससे दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

CG Accident News : पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। साथ ही कार चालक के परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here