कवर्धा : फेयरवेल पार्टी में टशन दिखाने रायपुर से लाए किराए पर थार और लग्जरी कार, बनाई खतरनाक स्टंटबाजी की रील

Rahul Goshwami

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सरोधा मार्ग पर छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कुछ छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर और सनरूफ पर खड़े होकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। यह लापरवाही न केवल उनके लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती थी।

Read More : रायपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने स्कूली बच्चों को कुचला

फेयरवेल पार्टी के बाद किया स्टंट

जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को कवर्धा के होली किंगडम स्कूल में फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुछ छात्र लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ सरोधा मार्ग पर निकल पड़े। इस काफिले में थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी महंगी कारें शामिल थीं, जिनमें बैठकर छात्र स्टंट करते नजर आए।

रायपुर से किराए पर लाई गई थीं कारें

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन गाड़ियों को रायपुर से किराए पर लाया गया था। सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए छात्रों का वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर माना जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *