धार के गढ़ कालिका मंदिर में बार बालाओं के डांस का Video वायरल, श्रद्धालुओं में आक्रोश

धार: शहर के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में मंदिर परिसर के भीतर बार बालाओं द्वारा नृत्य करते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है। हालांकि अब तक इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विवाह समारोह के दौरान हुआ विवादित आयोजन

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर के पास से किसी विवाह समारोह का बनौला निकाला जा रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल बार बालाओं ने कथित रूप से मंदिर परिसर में नृत्य प्रस्तुत किया। कई लोगों का कहना है कि यह प्रस्तुति धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत थी, जिससे आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

श्रद्धालुओं ने जताई आपत्ति

दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु जब इस तरह का दृश्य देखे तो वे हैरान रह गए। मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार के आयोजन को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की बात कही है।

Read More : M.P Crime : शिवांश गुप्ता की मौत पर नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस को नहीं मिली आधिकारिक शिकायत

मामले की संवेदनशीलता के बावजूद अभी तक किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक स्थलों की मर्यादा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों की निगरानी को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि ऐसे मामलों में स्पष्ट दिशा-निर्देश और सख्त पालन जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर लोगों की नजरें प्रशासन की संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories