HomeChhattisgarhMungeli News : भाजपा की पूर्व पार्षद मोना नागरे पर धोखाधड़ी का...

Mungeli News : भाजपा की पूर्व पार्षद मोना नागरे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, कई लोगों से लाखों की ठगी कर मायके फरार

Date:

Related stories

Mungeli News : मुंगेली। भाजपा की पूर्व पार्षद मोना नागरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मोना नागरे (29 वर्ष), पति नरेन्द्र, निवासी सरदार पटेल वार्ड मुंगेली के खिलाफ शहर के तीन नागरिकों अमन सिंह, निधि ठाकुर और सोमेश साहू ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Mungeli News : शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मोना नागरे ने कई लोगों से झूठे बहाने बनाकर उधारी में पैसे व सामान लिए और बाद में बिना चुकता किए अपने मायके दुर्ग भाग गई। प्रार्थी सोमेश साहू के नवागढ़ रोड स्थित *एस. एस. हार्डवेयर* से उसने लगभग 53,000 रुपये का सामान उधार लिया, जिसमें पेंटिंग, पुट्टी, प्लम्बिंग और इलेक्ट्रिक सामग्री शामिल है।

Mungeli News : वहीं, मोना ने अपने पति की कैंसर की बीमारी का हवाला देकर निधि ठाकुर से इलाज के नाम पर 1,30,000 रुपये उधार लिए। इसके एवज में एक्सिस बैंक का एक चेक (क्रमांक 148478) भी दिया गया, लेकिन वह भुनाया नहीं जा सका। अमन सिंह से घरेलू जरूरतों का बहाना बनाकर 10,000 रुपये (5,000 नगद और 5,000 ऑनलाइन) भी लिए गए।

Mungeli News : बताया जा रहा है कि मोना नागरे ने कई अन्य लोगों से भी इसी तरह झूठ बोलकर पैसे लिए और फिर शहर छोड़कर दुर्ग चली गई। वर्तमान में फोन संपर्क भी नहीं हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here