Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

YouTuber Manish Patel FIR Rewa : आदतन विवादित कंटेंट क्रिएटर पर सख्त हुई पुलिस: एडिशनल एसपी ने कहा— “लगातार मिल रही थीं शिकायतें”

YouTuber Manish Patel FIR Rewa : रीवा (4 फरवरी 2026)। कभी करवा चौथ, तो कभी देश के सैनिकों के परिवारों को लेकर विवादित वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार वैलेंटाइन डे को लेकर बनाए गए एक कंटेंट में ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

अधिवक्ताओं और समाज ने की थी शिकायत मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर परोसे गए इस विवादित कंटेंट के बाद अधिवक्ताओं और ब्राह्मण समाज में भारी रोष व्याप्त था। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में बताया गया कि मनीष पटेल ने जानबूझकर सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुँचाने और एक विशेष वर्ग को अपमानित करने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया है।

पुलिस की कार्यवाही: बीएनएस (BNS) की धाराओं में केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने मनीष पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(a) और 353(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

अधिकारियों और समाज का पक्ष

  • संदीप मिश्रा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा): “हमें इस कंटेंट क्रिएटर के विरुद्ध सोशल मीडिया पर विवादित और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने की निरंतर शिकायतें मिल रही थीं। प्राथमिक जांच के बाद अपराध दर्ज कर लिया गया है।”

  • सतीश चौबे (प्रदेश महामंत्री, ब्राह्मण महासभा): “मनीष पटेल लगातार कंटेंट क्रिएशन के नाम पर समाज में नफरत फैलाने और सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इस बार उनकी अभद्रता बर्दाश्त के बाहर थी, जिसके बाद हमने कानूनी रास्ता अपनाया है।”

गौरतलब है कि मनीष पटेल पहले भी अपने वीडियो के माध्यम से विभिन्न वर्गों की भावनाओं को आहत करने के आरोपों का सामना कर चुके हैं। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आगामी वैधानिक कार्यवाही और गिरफ्तारी की तैयारी में है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories