RAIPUR CITY NEWS : करोड़ों की उगाही, अवैध हथियार और फाइनेंस सिंडिकेट का खुलासा, दिव्यांश तोमर गिरफ्तार, रोहित और वीरेन्द्र तोमर फरार

Sanjay Sahu
RAIPUR CITY NEWS

RAIPUR CITY NEWS : रायपुर: रायपुर पुलिस ने एक बड़े फाइनेंशियल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए भाठागांव स्थित साईं विला से भारी मात्रा में नकदी, जेवरात, लग्जरी वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने दिव्यांश तोमर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी रोहित सिंह तोमर, वीरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य अभी फरार हैं।

RAIPUR CITY NEWS : पुलिस ने एक संगठित अवैध फाइनेंस सिंडिकेट का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नगदी, जेवरात, हथियार और दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 332/25 धारा 296, 315(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत की गई, जिसमें मुख्य आरोपी रोहित सिंह तोमर है, जो अभी फरार है।

RAIPUR CITY NEWS : पुलिस द्वारा भाठागांव स्थित आरोपी के आवास *साईं विला* की तलाशी के दौरान ₹37,10,350/- नकद, 734 ग्राम सोने, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, BMW, थार और ब्रेजा कार, लैपटॉप, iPad, CPU चेकबुक, ATM कार्ड, नोट गिनने की मशीन, कोरे स्टांप, रजिस्टर, भूमि दस्तावेज, 5 लोहे की तलवारें, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

RAIPUR CITY NEWS : जांच में सामने आया कि रोहित सिंह तोमर, वीरेन्द्र सिंह तोमर, दिव्यांश तोमर व अन्य ने कई लोगों को उधार में पैसा देकर कोरे चेक व स्टांप पर हस्ताक्षर कराए। बाद में इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर अत्यधिक ब्याज वसूला गया। गवाहों जयदीप बनर्जी, मनीष साहू और नासिर बख्श ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उन्हें जेल भेजने की धमकी, जान-माल का डर दिखाकर अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री भी कराई।

 

READ MORE: RAIPUR CRIME : ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन छीनने वाले महाराष्ट्र के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख की संपत्ति जब्त

 

RAIPUR CITY NEWS : वर्षों से यह सिंडिकेट ब्याज की राशि नकद वसूलता रहा, और कुछ रकम शुभ्रा तोमर, नेहा तोमर सहित परिवार की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाती रही। आरोपियों ने इस कर्ज प्रणाली को पूरी तरह संगठित बना रखा था, जिसमें कई रिश्तेदार और सहयोगी शामिल थे।

 

READ MORE: RAIPUR CRIME : युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, छत से कूदकर दी थी जान, प्रेम संबंध से जुड़ा था मामला

RAIPUR CITY NEWS : इन खुलासों के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 230/25 के तहत धारा 308(2), 111(1) भा.न्या.सं. एवं छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम** के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, वीरेन्द्र सिंह तोमर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 229/25 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया

RAIPUR CITY NEWS : पुलिस ने दिव्यांश तोमर (उम्र 25, निवासी साईं विला, भाठागांव) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रोहित और वीरेन्द्र तोमर अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई रायपुर शहर में चल रही अवैध सूदखोरी और जमीनी घोटालों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

READ MORE: RAIPUR CITY NEWS : करोड़ों की उगाही, अवैध हथियार और फाइनेंस सिंडिकेट का खुलासा, दिव्यांश तोमर गिरफ्तार, रोहित और वीरेन्द्र तोमर फरार

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *