Indore News: इंदौर : इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के एक मकान को लेकर सिंधी समाज के समाजसेवी द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है, असल मकान मालिक द्वारा घटना का समाजसेवी द्वारा घर में जबरन घुसने का सीसीटीवी वीडियो देकर जान से मारने और कब्जा करने की एफआईआर दर्ज करवाई है।
Indore News: दरअसल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सुदामा नगर स्थित कॉलोनी निवासी दीपक आहूजा के मकान को लेकर उनका सिंधी समाज के समाजसेवी सन्नी परियानी और दीवान आहूजा से विवाद चला आ रहा है। जहां दीपक इस मकान को अपना बता रहे हैं वहीं दीवान आहूजा और सन्नी परियाणी अपने मकान पर दीपक द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगा रहे हैं.
Indore News: पिछले दिनों सन्नी और दीवान आहूजा उक्त मकान पर पहुंचे और अपना कब्जा जताते हुए विवाद किया इस दौरान दीपक की पत्नी गौरी को उन्होंने अपशब्द कहते हुए मकान खाली करने की धमकी दी। इस पूरे मामले में एक परिवाद कोर्ट में चल रहा है इसके बावजूद भी दीवान और सन्नी ने मौके पर पहुंचकर विवाद किया, जिसके बाद दीपक की पत्नी गौरी के और से अन्नपूर्णा थाने में जन से मारने धमकी देने और घर पर कब्जा जमाने की एफआईआर दर्ज करवाई है।











