HomeMadhya Pradeshrewa news : रीवा में SIR कार्य को लेकर बीएलओ का विरोध,...

rewa news : रीवा में SIR कार्य को लेकर बीएलओ का विरोध, ऑपरेटर की गलती का बोझ शिक्षकों पर डालने का आरोप

Date:

Related stories

rewa news : रीवा : ऑपरेटर की गलती, सजा बीएलओ को, रीवा में सैकड़ों बीएलओ ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया कड़ा विरोध। 14 फरवरी की डेडलाइन और दोबारा काम थोपने से भड़के शिक्षक

rewa news : रीवा में आज S. I. R कार्य से जुड़े बीएलओ सड़कों पर उतर आए हैं। विवेकानंद पार्क में इकट्ठा होकर सैकड़ों की संख्या में बीएलओ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। बीएलओ का आरोप है कि डाटा एंट्री ऑपरेटरों की लापरवाही का खामियाजा उन पर थोपा जा रहा है, जिससे उनका शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

दरअसल, मामला मतदाताओं की जानकारी से जुड़ी विसंगतियों का है। बीएलओ का कहना है कि सर्वे के दौरान उन्होंने मतदाताओं की सटीक जानकारी इकट्ठा की थी, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने फीडिंग में भारी गलतियां कर दीं। अब इन गलतियों को सुधारने के लिए प्रशासन ने दोबारा बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरने का आदेश दे दिया है, जिसकी अंतिम तारीख 14 फरवरी तय की गई है.

 

rewa news : प्रदर्शन कर रहे बीएलओ, जो मूलत शिक्षक हैं, उनका कहना है कि वे पहले ही अपना कार्य पूरी ईमानदारी से कर चुके थे। अब ऑपरेटरों की गलती का बोझ उन पर डालना तर्कसंगत नहीं है। शिक्षकों का यह भी तर्क है कि वर्तमान में स्कूल में कोर्स अधूरा है और परीक्षाओं का समय नजदीक है। ऐसे में दोबारा उसी सर्वे कार्य में लगने से छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान होगा।

rewa news : अपनी इन तमाम समस्याओं को लेकर आज सभी बीएलओ कलेक्ट्रेट पहुंचे और आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इस अतिरिक्त कार्य से मुक्ति दिलाने की मांग की। बीएलओ ने दो टूक कहा है कि अगर उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here