rewa news : रीवा : रेलवे पार्किंग में ड्रॉप एंड गो को लेकर चल रहे विवाद में ठेकेदार का पक्ष आया सामने, संविदाकार बोले पार्किंग में लगता है हर सेकण्ड का पैसा, ड्रॉप एंड गो में 5 मिनट होते ही लगता है चार्ज, यह मेरी नहीं रेलवे की है निविदा शर्त
rewa news : महानगरों की तर्ज पर डेवलप किए गए रीवा रेलवे स्टेशन हाईटेक होने के साथ स्टेशन के बाहर की पार्किंग भी पूरी तरह हाईटेक कर दी गई है जिसमें निविदा शर्तों के मुताबिक बूम बैरियर, सीसीटीवी, ड्रॉप एंड गो, नो पार्किंग जैसी तमाम सुविधा मोहया कराई गई है जिनका पालन न करने पर रेलवे ने पार्किंग के अनुबंधकर्ता से 2 से 3 गुना तक जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए है पार्किंग में चल रहे विवाद को लेकर ठेकेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि दो और चार पहिया वाहनों का पार्किंग एरिये में वाहन खड़ा करने पर हर सेकंड का पैसा लिया जाता है।
rewa news : वहीं ड्रॉप एंड गो के मामले में 5 मिनट से एक सेकंड भी ज्यादा होने पर मशीन ऑटोमेटिक पैसा जनरेट करती है जो सीधे रेलवे के वरिष्ठ कार्यालय से जुड़ी हुई है ऐसे में रीवा की जनता को रेलवे द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा अनुबंध के मुताबिक यदि उनकी फर्म किसी भी वाहन स्वामी से ज्यादा पैसा वसूलते हैं तो उसमें भी रेलवे ने फर्म पर जुर्माने का प्रावधान किया है।











