Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : स्कूली बस के ड्राइवर को चक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी...

Shajapur News : स्कूली बस के ड्राइवर को चक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी बस, बाल-बाल बचे 25 मासूम बच्चे

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु: शाजापुर जिले के गुलाना में ब्राइट फ्यूचर स्कूल ऑफ स्टडीज की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में 25 स्कूली बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। यह घटना ड्राइवर को चक्कर आने और बीपी लो होने के कारण हुई।

Shajapur News : हादसे के बाद बच्चे घबरा गए, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बस ड्राइवर संजू जाती मालवीय को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Shajapur News : ड्राइवर संजू जाती मालवीय ने बताया कि उन्हें अचानक चक्कर आ गए और बीपी लो हो गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। कंडक्टर ने भी ड्राइवर की खराब तबीयत को हादसे का कारण बताया। कुछ देर बाद स्कूल से दूसरी बस मंगवाई गई और सभी बच्चों को उसमें शिफ्ट कर स्कूल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही गुलाना चौकी प्रभारी रामदयाल बैरागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस को जब्त कर लिया। पुलिस ने आगे की जांच और कार्रवाई की बात कही है।

Shajapur News : बच्चों के सुरक्षित होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं उनमें स्कूल प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा गया। परिजनों का कहना है कि स्कूल बस की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की है और इस मामले में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्कूल प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइवर की तबीयत खराब होने के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन बच्चों को सुरक्षित निकालने में ग्रामीणों के सहयोग के लिए वे आभारी हैं। ड्राइवर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here