Raigarh Police Action : शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर किया हमला: कुरमापाली पेट्रोल पंप पर तांडव मचाने वाले आरोपी धराए

Raigarh Police Action : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त रुख का असर दिखने लगा है। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी तरह की गुंडागर्दी और सार्वजनिक उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शराब के पैसे नहीं देने पर किया हमला घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की है। प्रार्थी खगपति पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वे अपने साथी कर्मचारियों के साथ पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, तब दो युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस लौटे और तीनों कर्मचारियों—खगपति, कमलेश और मनीष पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया।

सीसीटीवी से खुली पहचान, दो बाइक भी जप्त मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान ग्राम गोर्रा निवासी भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, उत्तरा कुमार बघेल और सुभाष बघेल के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (होंडा एसपी-125 और हीरो स्प्लेंडर) भी जप्त की गई हैं।

आदतन अपराधी हैं आरोपी पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में से भानू प्रताप, कौशल और उत्तरा कुमार बघेल पुराने अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गैर-जमानतीय धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस त्वरित कार्रवाई में कोतरारोड़ पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories