Thursday, May 7, 2026
28.8 C
Raipur

Union Budget 2026-27 : केंद्रीय बजट 2026-27 पर CM साय की प्रतिक्रिया, कहा– विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट

Union Budget 2026-27 : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें आर्थिक विकास व रोजगार, जन अपेक्षाओं की पूर्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास’ को प्राथमिकता दी गई है।

Union Budget 2026-27 : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को भी इस बजट से सीधा लाभ मिलेगा।

Union Budget 2026-27 : उन्होंने बताया कि बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एआई और आधुनिक तकनीक के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने जैसे अहम प्रावधान किए गए हैं। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Union Budget 2026-27 : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।

Union Budget 2026-27 : स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच रीजनल हब बनाए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।

महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। वहीं हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक और आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, टेक्सटाइल पार्क, खनिज कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है। साथ ही खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कर सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और आम जनता को राहत देने के लिए दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण और सीएनजी-बायोगैस जैसी वस्तुएं सस्ती होंगी।

Union Budget 2026-27 : अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories