Budget 2026 : आज निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, क्या आज से सिगरेट-गुटखा से FASTag तक, बदल जाएंगी इन चीजों की कीमत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। आज यानी 1 फरवरी 2026 का दिन देश के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि एक ओर संसद में केंद्रीय बजट पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर महीने की पहली तारीख होने के कारण कई नए नियम और कीमतों में बदलाव प्रभावी हो गए हैं।

रसोई गैस और ईंधन की कीमतों पर नजर

हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी। आज घरेलू और कमर्शियल गैस के नए दाम जारी हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अब उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि बजट के दिन घरेलू गैस में राहत मिलेगी या नहीं।
इसके साथ ही CNG और PNG की कीमतों में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है। यदि सीएनजी महंगी होती है, तो इसका असर सीधे सफर के खर्च पर पड़ेगा। वहीं ATF (हवाई ईंधन) के दाम तय होने से आने वाले दिनों में हवाई टिकट महंगे या सस्ते हो सकते हैं।

Read More : Tractor Theft Recovered : रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक : 24 घंटे में सुलझी नवापारा ट्रैक्टर चोरी की वारदात, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

तंबाकू और सिगरेट पर बढ़ेगा बोझ

1 फरवरी से सिगरेट, गुटखा और पान मसाला जैसे उत्पाद आम लोगों की जेब पर भारी पड़ सकते हैं। सरकार स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ा सकती है। इसका सीधा असर इन उत्पादों की कीमतों पर पड़ेगा और उपभोक्ताओं को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

FASTag में राहत, वाहन चालकों को फायदा

वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। NHAI ने FASTag से जुड़ी बार-बार KYC कराने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। अब FASTag जारी करने वाले बैंकों को ही वाहन और मालिक का पूरा सत्यापन करना होगा, जिससे लोगों को बार-बार दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेंगे।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बदले नियम

वहीं दूसरी ओर, क्रेडिट कार्ड धारकों को झटका लगा है।

  • HDFC Infinia Metal Card पर अब महीने में केवल 5 बार रिवॉर्ड रिडेम्प्शन की सुविधा मिलेगी।

  • ICICI बैंक अपने कुछ कार्ड्स पर BookMyShow की मुफ्त मूवी टिकट सुविधा बंद कर रहा है।

SBI IMPS चार्ज में संशोधन

SBI ने IMPS ट्रांजेक्शन पर नए सर्विस चार्ज तय किए हैं, जो 15 फरवरी 2026 से लागू होंगे।

  • ₹25,000 से ₹1 लाख: ₹2 + GST

  • ₹1 लाख से ₹2 लाख: ₹6 + GST

  • ₹2 लाख से ₹5 लाख: ₹10 + GST

PNB ग्राहकों के लिए KYC अलर्ट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों से 2 फरवरी 2026 तक KYC अपडेट करने की अपील की है। तय समय तक KYC अपडेट न होने पर खाते के संचालन पर रोक लग सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories