HomeEntertainmentStage 3 कैंसर से जूझती हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से...

Stage 3 कैंसर से जूझती हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप रचाई शादी

Date:

Related stories

मुंबई। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान इन दिनों जहां अपनी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब उनकी निजी ज़िंदगी से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग चुपचाप शादी रचा ली है। हिना ने यह जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए दी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीमित लोगों की मौजूदगी में निभाईं शादी की रस्में
इस इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। वायरल वीडियो में हिना पारंपरिक लाल जोड़े में बेहद सादगी और गरिमा के साथ नजर आ रही हैं, जबकि रॉकी सफेद शेरवानी में दिखे। शादी की रस्में बेहद निजी माहौल में पूरी की गईं, जो हिना की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए एक सोच-समझा फैसला बताया जा रहा है।

प्यार को बताया जीवन की ताकत
हिना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “ज़िंदगी हर पल अनिश्चित है, लेकिन प्यार हमेशा पक्का होता है। रॉकी जिस तरह से इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े हैं, वो अब सिर्फ मेरे साथी नहीं, मेरी ताकत बन चुके हैं।”

फैन्स हुए भावुक
हिना की पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां फॉलोअर्स इस खबर से चौंक गए, वहीं दूसरी ओर उन्होंने हिना के साहस और इस प्यार भरे फैसले के लिए उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।

हिना खान ने अपनी बीमारी को लेकर कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का स्टेज 3 डायग्नोस हुआ है और वो इसके लिए ट्रीटमेंट शुरू कर चुकी हैं। ऐसे समय में शादी का यह फैसला उनके और रॉकी के रिश्ते की मजबूती को दर्शाता है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here