Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

OTT पर आते ही क्यों विवादों में फंसी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, जानें नेटफ्लिक्स से क्यों नाराज़ दर्शक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। करीब 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया गया, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

OTT रिलीज के साथ शुरू हुआ नया विवाद

हालांकि, रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ‘धुरंधर’ विवादों में घिर गई। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म की स्ट्रीमिंग की घोषणा की, जिसके बाद फैंस ने खुशी जाहिर की। लेकिन जैसे-जैसे दर्शकों ने फिल्म देखनी शुरू की, सोशल मीडिया पर नाराजगी भी सामने आने लगी।

Read More : Tribute to Freedom Fighters : सीहोर पुलिस ने अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि; जिले भर की पुलिस इकाइयों में दो मिनट का रहा मौन

थिएटर वर्जन से अलग है OTT कट

दर्शकों का आरोप है कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे वर्जन में फिल्म के करीब 10 मिनट के अहम सीन हटा दिए गए हैं। इसके अलावा, कुछ गाली-गलौच वाले डायलॉग्स को म्यूट या सेंसर कर दिया गया है।
थिएटर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की कुल लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी, जबकि ओटीटी पर फिल्म की अवधि घटकर 3 घंटे 25 मिनट रह गई है। फैंस का कहना है कि थिएटर वर्जन ज्यादा रॉ, इंटेंस और प्रभावशाली था।

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा

OTT वर्जन देखने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
एक यूजर ने लिखा, “नेटफ्लिक्स इंडिया ने पूरा एक्सपीरियंस खराब कर दिया, हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए।”
वहीं दूसरे ने सवाल उठाया कि “जब प्लेटफॉर्म 18+ है, तो फिल्म को सेंसर करने की जरूरत क्या थी?”
कई दर्शकों का मानना है कि OTT वर्जन थिएटर के मुकाबले कम असरदार है।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ ने भारत में 56 दिनों में 835.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,344.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

OTT पर भी बनी चर्चा का केंद्र

भले ही विवाद बढ़ गया हो, लेकिन ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। OTT रिलीज के बाद भी यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

gwalior-college-student-kidnap: कॉलेज से निकली छात्रा और कुछ ही सेकंड में गायब… ग्वालियर में सनसनी

gwalior-college-student-kidnap: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा के...

alirajpur-samuhik-vivah-sammelan: सात फेरे, नशामुक्ति का संकल्प और खुशियों की बरसात… आलीराजपुर में अनोखा आयोजन

alirajpur-samuhik-vivah-sammelan: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आलीराजपुर जिले...

Related Articles

Popular Categories