Tuesday, March 31, 2026
24.1 C
Raipur

ADG राजा बाबू सिंह के बयान के समर्थन में विधायक रामेश्वर शर्मा, गौ मांस मामले में सख्त रुख

भोपाल : मध्यप्रदेश में मदरसों में गीता पढ़ाने को लेकर चल रही चर्चा के बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे पर खुलकर समर्थन जताया है। उन्होंने एडीजी राजा बाबू सिंह के उस बयान को पूरी तरह उचित और स्वागत योग्य बताया, जिसमें मदरसों में गीता के अध्ययन की बात कही गई थी।

गीता से मिलता है आत्मबल और सामाजिक समरसता

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह विश्व में मानवता की रक्षा का सबसे बड़ा उदाहरण है।
उनके अनुसार गीता से व्यक्ति को आत्मबल मिलता है, सामाजिक समरसता का ज्ञान प्राप्त होता है और अन्याय व अपराध के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गीता सभी को पढ़नी चाहिए और गीता सभी को पढ़ाई भी जानी चाहिए।

 उर्दू पढ़ाई जा सकती है तो गीता पर आपत्ति क्यों?

रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मदरसों में हिंदू बच्चों को बुलाकर उर्दू पढ़ाई जा सकती है, तो फिर गीता पढ़ाने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।उन्होंने इसे दोहरे मापदंड बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान देना होता है, न कि विभाजन करना।

 गौ मांस मामले में सख्त चेतावनी

भोपाल में गौ मांस पकड़े जाने के मामले पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बार फिर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएगी, उनके खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

Read More : Indore News : आजाद नगर में लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद

 हर एंगल से होगी जांच

विधायक ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि किस देश के लोग वहां काम कर रहे थे। इसके साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ADG के बयान को बताया स्वागत योग्य

अंत में रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ADG राजा बाबू सिंह ने जो कहा है, वह निश्चित रूप से स्वागत योग्य है और समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है। गीता का संदेश सार्वभौमिक है और इसे हर वर्ग तक पहुंचाया जाना चाहिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories