Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh MP Santosh Pandey Trophy 2026 : रोमांचक मोड़ पर पहुंची सांसद ट्रॉफी:...

MP Santosh Pandey Trophy 2026 : रोमांचक मोड़ पर पहुंची सांसद ट्रॉफी: बेलरगोंडी और टेढ़ेसरा समेत 5 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

0
181

MP Santosh Pandey Trophy 2026 : खुज्जी/डोंगरगांव। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित “सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी 2026” का चौथा दिन रोमांच की पराकाष्ठा पर रहा। चारभाठा के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता ने अब एक सशक्त ‘ग्रामीण खेल आंदोलन’ का स्वरूप ले लिया है। दो मैदानों पर एक साथ चल रहे मुकाबलों ने दर्शकों को दिनभर बांधे रखा। अब तक इस महाकुंभ में 64 टीमों के 704 पंजीकृत खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

चौथे दिन के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पर्यटन मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद संतोष पाण्डेय की यह पहल ग्रामीण युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की नींव बताया। उन्होंने कहा कि हर गाँव में खेल का वातावरण बनना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मैदान का हाल और परिणाम: प्रतियोगिता के चौथे दिन चिचोला, परना, खुर्सीपार, बड़भूम, जोंधरा, बम्हनी, चारभाठा, नांदिया, कापा एवं कोपेडीह की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। दिनभर चले रोमांचक मैचों के बाद बेलरगोंडी, राजाखुज्जी, टेढ़ेसरा, करमरी और जोंधरा/कोपेडीह की विजयी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

समारोह में अनिरुद्ध चंद्राकर, गुलशन हिरवानी, दीना पटेल, हेमंत चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति के सटीक प्रबंधन और खिलाड़ियों के अनुशासन की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। जैसे-जैसे फाइनल की घड़ी नजदीक आ रही है, क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here