Thursday, September 10, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : एक ही घर में 2 बिजली कनेक्शन पर होगी कार्रवाई,...

भोपाल : एक ही घर में 2 बिजली कनेक्शन पर होगी कार्रवाई, बिजली कटौती का शेड्यूल जारी

भोपाल : भोपाल में प्रशासन ने एक ही घर में दो बिजली कनेक्शन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। यह कदम बिजली की बचत और नियमों के सही पालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

150 यूनिट तक की खपत पर छूट का प्रावधान

शासन ने पहले 100 यूनिट पर प्रति यूनिट एक रुपये की दर और अतिरिक्त 50 यूनिट पर तय टैरिफ के अनुसार शुल्क लेने का नियम लागू किया है। यदि किसी घर में दो कनेक्शन हैं, तो वहां कुल 300 यूनिट तक की खपत पर छूट ली जा सकेगी। इससे दो कनेक्शन वाले परिवारों को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे।

Read More : UGC के किन नए नियमों पर देशभर में मचा बवाल! सुप्रीम कोर्ट से सड़क तक विरोध, छात्र-शिक्षक नाराज़, जानें पूरा मामला

भोपाल में बिजली कटौती का शेड्यूल

संधारण कार्य के कारण राजधानी के 40 से अधिक इलाकों में 6–7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी, अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, भवानी कैम्पस, लेबर कॉलोनी, अजंता और अप्सरा कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांतिनगर, भारत नगर, कर्मवीर नगर, राज सम्राट।

  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर।

  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक: रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट।

  • अन्य क्षेत्र: पटेल नगर डी सेक्टर, रायसेन रोड, एनआईबीडी कैम्पस, लक्ष्मी टॉकीज रोड, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, सेफिया कॉलेज रोड, जुमेराती।

एक ही घर में दो कनेक्शन मुश्किल

भाई या अन्य रिश्तेदार द्वारा एक ही घर में अलग-अलग हिस्सों के लिए कनेक्शन लेना अब मुश्किल होगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि कनेक्शन के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी।

नागरिकों को सुझाव

बिजली कटौती के दौरान नागरिक जागरूक रहें और गैरजरूरी उपकरण बंद रखें, ताकि घर में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही नियमों का पालन करने से अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिल सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here