Bacheli News : एनएमडीसी के अधिकारियों का कारनामा, जांच करने के बजाय सच का खुलासा करने वाले सुपरवाइजरों को ही काम से निकाला, नौकरी से निकाले गए गार्डो ने कहा हम बेगुनाह

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली : एनएमडीसी प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों और सुरक्षा गार्ड सीडीओ कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने तानाशाही की मिसाल कायम की है करोड़ो के घोटाले के मामले को दबाने के लिए सीडीओ के उन सुपरवाइजरों पर बिना जांच कार्यवाही की है जिन्होंने सीडीओ कंपनी के द्वारा गार्डो से पैसा उगाही कर सुनियोजित बंदरबांट करने का खुलासा किया है ।

 

Bacheli News : नौकरी से बर्खास्त सुपरवाइजर शत्रुघ्न बेहरा और अनिल कुमार गौड़ ने अपनी सफाई में कहा, “हम बेगुनाह हैं। हमने तो सिर्फ सच्चाई का पर्दाफाश किया था। जांच के बजाय हमें ही सजा दे दी गई।” एक पूर्व गार्ड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “मैनेजर रंजीत प्रसाद ने हमें डराया-धमकाया और कहा कि चुप रहो वरना नौकरी चली जाएगी। लेकिन जब हमने साहस जुटाकर बात की, तो हमें ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।”

Bacheli News : सीडीओ कंपनी के मालिक की संदिग्ध भूमिका

Bacheli News : इस मामले में सीडीओ कंपनी के मालिक अंजनी द्विवेदी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि घोटाले के मुख्य आरोपी रंजीत प्रसाद को अभी भी कंपनी के लेबर सप्लाई प्रबंधक का पद सौंपा गया है, जबकि सुपरवाइजर्स को बिना किसी औपचारिक जांच के बर्खास्त कर दिया गया। सवाल उठता है कि क्या यह प्रबंधन स्तर पर ही सेटलमेंट का मामला है? द्विवेदी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने घोटाले को दबाने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कंपनी की छवि बरकरार रहे।

Bacheli News : एनएमडीसी प्रबंधन और सीडीओ अधिकारियों ने इस आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर बात करने से इनकार कर दिया, जबकि सीडीओ के प्रतिनिधि ने कहा, “यह आंतरिक मामला है, हम टिप्पणी नहीं कर सकते।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories