Thursday, May 14, 2026
34.5 C
Raipur

Citroen India का जोरदार प्लान! ग्राहक की मांग पर ही बनेगी ये शानदार कारें

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में अपनी मौजूदगी को और मज़बूत करने के लिए Citroen India ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। कंपनी ने Demand-Based Production Sales Model की शुरुआत की है, जिसके तहत अब कुछ चुनिंदा गाड़ियों का निर्माण केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए किया जाएगा, जिनकी बुकिंग पहले से कन्फर्म होगी। इस मॉडल का उद्देश्य अनावश्यक स्टॉक से बचना, प्रोडक्शन को कुशल बनाना और ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों पर फोकस करना है।

‘सुनो–सीखो–लॉन्च करो’ पर आधारित नई रणनीति

Citroen का कहना है कि यह नई प्रणाली निरंतर ‘Listen–Learn–Launch’ चक्र पर आधारित है। इसमें बिक्री से जुड़े आंकड़े, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहक की प्रतिक्रिया और डीलर नेटवर्क से मिलने वाले इनपुट्स को मिलाकर वेरिएंट चयन और प्रोडक्शन प्लानिंग तय की जाती है। इससे कंपनी को बाज़ार की असली मांग के मुताबिक फैसले लेने में मदद मिलेगी।

Demand-Based मॉडल के पहले दो वाहन

इस नई रणनीति के तहत Citroen Aircross X Max Turbo (5-सीटर) और Citroen C3 Live (O) को पहले मॉडल के रूप में पेश किया गया है।

Aircross X Max Turbo (5-सीटर) में रियर सीट कंफर्ट पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट, तीन-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट फंक्शन और दूसरी पंक्ति में 60mm अतिरिक्त नी-रूम दिया गया है। यह मॉडल Deep Forest Green, Polar White और Perla Nera Black रंगों में उपलब्ध है, साथ ही इसमें प्रीमियम फॉव डार्क ब्राउन इंटीरियर थीम मिलती है।

Citroen C3 Live (O): पहली कार खरीदने वालों पर फोकस

Citroen C3 Live (O) खासतौर पर फर्स्ट-टाइम कार बायर्स और एंट्री-लेवल से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें

  • 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • Apple CarPlay और Android Auto

  • लेदरेट सीटें

  • बिल्ट-इन स्पीकर

  • रियर व्यू कैमरा

जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एक्सटीरियर में क्रोम फॉग लैंप, बॉडी साइड क्लैडिंग और फुल व्हील कवर जैसे अपडेट्स मिलते हैं। यह वेरिएंट केवल Perla Nera Black रंग में उपलब्ध है।

Read More : Vivo X200T की भारत में होगी तगड़ी एंट्री!मिलेगा दमदार Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले

कीमत और उपलब्धता

  • Citroen Aircross X Max Turbo (5-सीटर): ₹12.41 लाख

  • Citroen C3 Live (O): ₹5.49 लाख

(सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं)
दोनों मॉडल केवल पक्की बुकिंग पर ही उपलब्ध होंगे।

कंपनी का बयान

स्टेलेंटिस इंडिया के बिज़नेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि Citroen 2.0 Strategy के तहत कंपनी ग्राहकों की जरूरतों को समझकर तेज़ी से निर्णय ले रही है। बुकिंग-आधारित प्रोडक्शन से वास्तविक मांग के अनुसार निर्माण संभव होगा, जिससे प्रोडक्ट क्वालिटी और ग्राहक संतुष्टि दोनों बेहतर होंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories