Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : राजधानी के लोगों को रजिस्ट्री के लिए कलेक्टोरेट के...

CG NEWS : राजधानी के लोगों को रजिस्ट्री के लिए कलेक्टोरेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, खुलेंगे नए सब-रजिस्ट्री दफ्तर

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखों नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जमीन, मकान, प्लॉट या किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए कलेक्टोरेट जाने की मजबूरी खत्म होने वाली है। शासन ने बढ़ती भीड़ और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में नए सब-रजिस्ट्री कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार रायपुर शहर की चारों दिशाओं में सड्डू, वीआईपी रोड स्थित बेबीलोन, धरसींवा, बीरगांव, टाटीबंध और कमल विहार में नए सब-रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें सड्डू और बेबीलोन स्थित कार्यालयों को नया रायपुर की तर्ज पर हाईटेक बनाया जाएगा। इसके बाद अन्य कार्यालय चरणबद्ध तरीके से आगामी महीनों में शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यालय में एक सब रजिस्ट्रार की तैनाती होगी।

CG NEWS : वहीं दूसरी ओर कलेक्टोरेट परिसर में 9.16 करोड़ रुपये की लागत से नए पंजीयन कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत में तीन जिला रजिस्ट्रार और आठ सब रजिस्ट्रार बैठेंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीयन कार्यालय खुलने से कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय में भीड़ भी कम होगी।

CG NEWS : अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रोज भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे आम नागरिकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। नए सब-रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के बाद लोगों को अपने ही क्षेत्र में रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

 

CG NEWS : वर्तमान में कलेक्टोरेट कार्यालय में पांच सब रजिस्ट्रार कार्यरत हैं और एक रजिस्ट्रार प्रतिदिन लगभग 40 रजिस्ट्रियां करता है। इस तरह रोज औसतन 200 से अधिक रजिस्ट्री होती हैं। कार्यालय में बैठने के लिए सिर्फ एक हॉल है, जहां वकील भी बैठते हैं, जिससे जगह की कमी हो जाती है। गर्मी और बारिश में लोगों को बाहर या आसपास के अन्य दफ्तरों में इंतजार करना पड़ता है।

CG NEWS : कैमरों की निगरानी में रहेगा नया भवन

CG NEWS : करीब पांच साल पहले पंजीयन कार्यालय में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन कुछ समय बाद वे खराब हो गए। इससे आने-जाने वालों की निगरानी नहीं हो पा रही थी। अब नई इमारत में हर कमरे और पूरे परिसर को कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here