Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh बारिश से टमाटर हुआ लाल, 10 दिन में 3 गुना बढ़े दाम….

बारिश से टमाटर हुआ लाल, 10 दिन में 3 गुना बढ़े दाम….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की बारिश ने एक ओर जहां मौसम में राहत दी, वहीं सब्जी बाजार में गर्मी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश की कई बड़ी मंडियों में लोकल टमाटर की आवक लगभग थम गई है। स्थानीय बाड़ियों से टमाटर न आने की वजह से अब सप्लाई बैंगलोर से की जा रही है, जिससे कीमतों में बेतहाशा उछाल आया है।

पिछले 10 दिनों में टमाटर के थोक भाव में करीब तीन गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है। जहां पहले यह 100 रुपए प्रति कैरेट बिक रहा था, वहीं अब इसका दाम 350 से 400 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। अचानक आई बेमौसम बारिश ने स्थानीय उत्पादन को प्रभावित किया है, जिससे मंडियों में टमाटर की किल्लत महसूस की जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी भारी तेजी देखी जा सकती है। आम उपभोक्ताओं की रसोई पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here