Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

Ram Lalla Anniversary Bhopa : रामलला वर्षगांठ पर भोपाल में दीपावली: विधायक रामेश्वर शर्मा के भव्य आयोजन में ‘सियाराम’ के जयघोष से गूंजा आकाश

Ram Lalla Anniversary Bhopa : भोपाल: अयोध्या धाम के भव्य मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के विराजमान होने की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कोलार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में श्रीराम मंदिर की एक विशाल और सुंदर प्रतिकृति प्रदर्शित की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

संध्या होते ही स्टेडियम परिसर गगनचुंबी आतिशबाजी से आलोकित हो उठा। रंग-बिरंगी रोशनी ने आसमान को रामभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित रामभक्तों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘सियाराम’ के जयघोष किए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वयं मंदिर की प्रतिकृति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु की आरती उतारी और वर्षगांठ की खुशियां साझा कीं।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी की तिथि भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। यह दिन सदियों के संघर्ष और संकल्प की पूर्णता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और नेतृत्व से ही करोड़ों रामभक्तों का सपना साकार हुआ है। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक ने जोर देकर कहा कि प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा और संस्कारों के आधार हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक गौरव और मूल्यों से जोड़ना है। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे, और देर रात तक स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories