CG NEWS : जांजगीर में चमत्कार: बंदर ने मां की गोद से छीनी बच्ची, कुएं में गिरने के बाद भी बची जान

CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी नैला में मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। एक बंदर ने 15 दिन की नवजात बच्ची को उसकी मां की गोद से छीन लिया और भाग गया। इस दौरान बच्ची पास के कुएं में गिर गई, लेकिन सौभाग्य से उसकी जान बच गई।

CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद राठौर की पत्नी अपने घर के आंगन में बच्ची को दूध पिला रही थी। तभी अचानक एक बंदर आया और बच्ची को पकड़कर भागने लगा। मां के शोर मचाने पर घरवाले और आसपास के लोग दौड़े और बंदर का पीछा किया।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि बंदर जब पेड़ पर चढ़ा, उसी समय बच्ची उसके हाथ से फिसलकर पास स्थित कुएं में जा गिरी। बच्ची का डायपर पानी में तैरने में सहायक बना और वह डूबने से बच गई।

CG NEWS : करीब 10 से 15 मिनट तक ग्रामीण बच्ची को ढूंढते रहे, बाद में कुएं में देखने पर वह पानी में तैरती हुई मिली। तुरंत बाल्टी और रस्सी की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया।

CG NEWS : बच्ची को बाहर निकालने पर उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। उसी समय गांव में मौजूद एक नर्स ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया, जिससे थोड़ी देर में बच्ची की सांसें लौट आईं। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

CG NEWS : घटना के बाद बच्ची के पिता अरविंद राठौर ने कहा कि गांव में बंदर आम तौर पर दिखाई देते हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को कभी भी असुरक्षित न छोड़ें।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories