CG NEWS : नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर बांटे लड्डू

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता : घरघोड़ा : नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर दक्षिण मंडल द्वारा लखीराम ऑडिटोरियम के सामने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।

CG NEWS : जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल एवं मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव की उपस्थिति में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, लड्डू बांटे और भाजपा का ध्वज लहराते हुए “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाए।

CG NEWS : इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कहा कि नितिन नवीन भाजपा के सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के नेताओं में से एक हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में युवाओं की मजबूत टीम के साथ और अधिक सशक्त होगी।

CG NEWS : कार्यक्रम में महेश चंद्रिका, पुरे नारायण गोस्वामी, जगदीश शाह, श्रीमती चंदन गोस्वामी, संजय गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, श्रीमती कमला शुक्ला, वंदना तिवारी, पूनम श्रीवास, अजय भट्ट, प्रहलाद दुशीचा, मीणा गोस्वामी, उमा मानिकपुरी, पूजा खत्री, कविता वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories