Monday, May 18, 2026
33.1 C
Raipur

CG NEWS : मनरेगा बचाव संग्राम: अमरावती से एरला तक 10 किमी पदयात्रा, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण

CG NEWS : रोशन सेन / मकड़ी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल मकड़ी, अमरावती में “मनरेगा बचाव संग्राम” के तहत 10 किलोमीटर की पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया। यह पदयात्रा अमरावती से एरला तक आयोजित की गई, जिसमें मंडल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

CG NEWS : पदयात्रा का उद्देश्य केंद्र की भाजपा एवं मोदी सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने और बंद करने की कथित साजिश के खिलाफ जनजागरण करना था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का एक प्रमुख साधन है, जिसे खत्म करने से ग्रामीण गरीबों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। यह जनविरोधी नीति अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।

CG NEWS : इस पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम साहू, जिला महामंत्री रितेश पटेल, हेमलाल बघेल, जनपद सदस्य चंद्र बघेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मंगलू प्रभाकर, पूर्व जनपद सदस्य भींगू कश्यप, लछिंद्र नेताम, पूर्व सरपंच सुखलाल बघेल, मंडल अध्यक्ष बुधराम सागर, कौरव बघेल, अनंत मरकाम, शंकर नेताम, देवाराम वट्टी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इसके साथ ही विधानसभा युवक कांग्रेस की उपाध्यक्ष आकाश महाजन, विक्की मंडल, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

CG NEWS : पदयात्रा की शुरुआत अमरावती में भगवान भोलेनाथ एवं दुर्गा माता की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद किया और मनरेगा बंद होने से उत्पन्न होने वाली आर्थिक परेशानियों से लोगों को अवगत कराया। यात्रा का समापन केरल के बाजार स्थल में आयोजित जनसभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने मोदी सरकार की कथित विफल नीतियों की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और ग्रामीण जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करती रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories