Sunday, May 17, 2026
27.1 C
Raipur

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने छोड़ा ग्रुप CEO का पद, इस शख्स को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की मूल कंपनी Eternal में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन सामने आया है। कंपनी के फाउंडर और अब तक ग्रुप CEO रहे दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग के जरिए दी है।

Eternal ने बताया कि दीपिंदर गोयल अब कंपनी के वाइस चेयरमैन के तौर पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे, जबकि अल्बिंदर ढींडसा को Eternal का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे भी जारी किए हैं।

Read More : प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनी विमान तालाब में क्रैश, पायलट समेत 3 का रेस्क्यू

दीपिंदर गोयल ने क्यों छोड़ा ग्रुप CEO पद?

शेयरहोल्डर्स को लिखे अपने पत्र में दीपिंदर गोयल ने कहा कि उनका यह फैसला नई चीज़ों को आज़माने और ज्यादा जोखिम वाले प्रयोग करने की इच्छा से प्रेरित है। उन्होंने माना कि ऐसी पहलें एक पब्लिक कंपनी के ढांचे के भीतर रहकर करना चुनौतीपूर्ण होता है।

गोयल के अनुसार, Eternal को अब ऐसे लीडर की जरूरत है जो कोर बिज़नेस पर अनुशासित फोकस बनाए रखे और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को प्राथमिकता दे। उन्होंने साफ किया कि वे कंपनी से अलग नहीं हो रहे, बल्कि रणनीतिक मार्गदर्शन देने की भूमिका में रहेंगे।

कौन हैं नए ग्रुप CEO अल्बिंदर ढींडसा?

अल्बिंदर ढींडसा, जिन्हें कंपनी में “एल्बी” के नाम से जाना जाता है, अब Eternal के रोजमर्रा के संचालन और बिज़नेस फैसलों की कमान संभालेंगे। ब्लिंकिट के अधिग्रहण से लेकर उसे ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने में उनकी लीडरशिप को खासा सराहा गया है।कंपनी ने साफ किया है कि ढींडसा की अगुवाई में Blinkit कंपनी की टॉप प्रायोरिटी बना रहेगा और ग्रोथ के साथ-साथ प्रॉफिटेबिलिटी पर भी जोर दिया जाएगा।

निवेशकों की नजर आगे की रणनीति पर

जोमैटो और Eternal के इस लीडरशिप बदलाव को निवेशक भविष्य की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह कदम कंपनी को ज्यादा फोकस्ड, स्थिर और दीर्घकालिक विकास की दिशा में ले जाने के लिए उठाया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti में दिखा अद्भुत आध्यात्मिक नजारा :मध्यप्रदेश...

Related Articles

Popular Categories