Sunday, February 15, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : कागजों में पिता को मृत बताकर नाबालिगों की जमीन हड़पी, न्याय के लिए भटक रहा परिवार

CG NEWS : बिलासपुर: बिलासपुर जिले में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भू-माफियाओं ने नाबालिग बच्चों की करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए उनके जीवित पिता को ही सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

CG NEWS : यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ निवासी मनीष कुमार शुक्ला के तीन नाबालिग बच्चों के नाम पर सकरी में कीमती जमीन दर्ज थी। आरोप है कि जांजगीर-चांपा निवासी अखिलेश कुमार पांडेय और उसके साथियों ने साजिश रचकर मनीष शुक्ला को दस्तावेजों में मृत दिखाया और इसी आधार पर बच्चों की जमीन का नामांतरण कर उसे बेच दिया।

CG NEWS : पीड़ित मनीष कुमार शुक्ला पिछले एक महीने से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उनका कहना है कि पुलिस प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई से बच रही है और उन्हें ही कागजों में जीवित मानने से इनकार किया जा रहा है।

CG NEWS : इस पूरे मामले में न तो बच्चों को जमीन की बिक्री से कोई लाभ मिला और न ही संबंधित विभागों ने सत्यापन की गंभीरता दिखाई। रजिस्ट्री कार्यालय और राजस्व विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना उचित जांच के एक जीवित व्यक्ति को मृत मानकर जमीन का नामांतरण और विक्रय कैसे कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिली है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

T20 World Cup Ind Vs Pak : भारत-पाक हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले उज्जैन में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा

उज्जैन: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित क्रिकेट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds