Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : यूपीआई से लाखों की चोरी करने वाला शातिर आरोपी...

CG NEWS : यूपीआई से लाखों की चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: रायपुर पुलिस ने यू.पी.आई. के माध्यम से ऑनलाइन लाखों रुपये की चोरी करने वाले शातिर आरोपी आयुष डागा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चोरी के लगभग एक दर्जन मामलों में रायपुर सहित अन्य राज्यों की जेल में रह चुका है।

CG NEWS : पीड़िता आजाद चौक निवासी महिला ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जनवरी 2026 को ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन उतरकर वह ऑटो से घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद बैग की साइड जेब देखी तो मोबाइल फोन गायब था। बाद में उसी नंबर का नया सिम चालू कराने पर खाते से 5 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। बैंक स्टेटमेंट जांचने पर पता चला कि 13 से 16 जनवरी के बीच यू.पी.आई. के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 2 लाख 26 हजार 562 रुपये निकाल लिए गए थे। कुल मिलाकर 2 लाख 44 हजार 562 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

CG NEWS : मामले में थाना आजाद चौक में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ऑटो की जानकारी जुटाई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान हीरापुर कबीर नगर निवासी आयुष डागा के रूप में की। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 हजार रुपये नगद, चोरी किया गया मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। जांच में सामने आया कि आयुष डागा पहले भी रायपुर के कबीर नगर, पुरानी बस्ती, कोतवाली सहित मध्यप्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र के गोंदिया और ओडिशा में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

CG NEWS : इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी आयुष डागा, पिता अनिल डागा, उम्र 26 वर्ष, निवासी हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here