Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Breaking : पाटन मंडी में किसानों का हंगामा…..देखें वीडियो

Jabalpur Breaking : पाटन मंडी में किसानों का हंगामा…..देखें वीडियो

जबलपुर। Jabalpur Breaking : पाटन कृषि उपज मंडी में मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। उड़द की खरीदी में मिल रही कम कीमतों को लेकर किसान बुरी तरह भड़क गए। नाराज किसानों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Jabalpur Breaking : किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। किसान अपनी उपज के वाजिब दाम की मांग पर अड़े हुए हैं।

मंडी परिसर के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा किसानों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक हाईवे पर जाम बरकरार था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here