Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे 100...

CG NEWS: बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे 100 से अधिक प्रभावित परिवार, विधायक के साथ नेशनल हाईवे जाम

0
110
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: बीजापुर। जिला मुख्यालय में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ लोगों का आक्रोश सामने आया है। नया बस स्टैंड के पीछे वन भूमि पर बने 100 से अधिक मकानों को तोड़े जाने के विरोध में प्रभावित परिवारों ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन ठप हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब एक माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से की गई थी। तोड़े गए मकानों में नक्सल प्रभावित परिवारों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस डीआरजी के कुछ जवानों के आवास भी शामिल बताए जा रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए, जिससे इलाके में रोष फैल गया।

CG NEWS: प्रभावित परिवारों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें किसी प्रकार का पूर्व नोटिस नहीं दिया। उनका कहना है कि वे पिछले तीन से चार वर्षों से वहां रह रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि लंबे समय तक वन विभाग और नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब अचानक बुलडोजर क्यों चलाया गया।

CG NEWS: घटना से नाराज लोगों ने विधायक विक्रम मंडावी के साथ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। विधायक मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने से नाराजगी और बढ़ गई।

CG NEWS: काफी देर बाद नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा बातचीत और समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया गया। फिलहाल प्रशासन और प्रभावित परिवारों के बीच बातचीत जारी है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और पुनर्वास व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here