भोपाल में बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल :  भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच सदस्यीय डकैत गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गैस कटर, सिलेंडर और एटीएम काटने में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक औजार बरामद किए हैं। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में घूमकर होटलों में रुकता था और सुनसान इलाकों में लगे एटीएम मशीनों को निशाना बनाता था।

मुखबिर की सूचना से खुला पूरा खेल

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोहेफिजा ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसमें चार से पांच युवक मौजूद हैं। बताया गया कि युवकों के पास हथियार हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। सूचना मिलते ही कोहेफिजा पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उजागर हुई गिरोह की पहचान

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मौसम, सेकुल, नसीम, वकील और साहबुद्दीन बताए। सभी आरोपी हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से तलवार, गैस कटर, गैस सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरों के वायर काटने वाला प्लास और ताले तोड़ने के उपकरण बरामद हुए।

देशभर में एटीएम लूट का नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कार से देशभर में घूमते थे। किसी शहर में पहुंचकर पहले होटल में रुकते, फिर आसपास के इलाकों की रेकी करते और मौका मिलते ही एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर नकदी निकाल लेते थे। भोपाल में भी गिरोह एटीएम लूट की नीयत से ही पहुंचा था, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Read More : M.P Crime : भोपाल में फिर गौकशी, नारियलखेड़ा में कचरे में फेंका गया गोवंश का कटा शव

पुलिस अब खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

कोहेफिजा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह देश के कई राज्यों में एटीएम लूट की वारदातों में शामिल रहा है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories