गणतंत्र दिवस से पहले भोपाल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, विजिटर टिकट काउंटर बंद

भोपाल : गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में एयरपोर्ट प्रशासन ने विजिटर टिकट काउंटर को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

30 जनवरी तक बंद रहेगा विजिटर टिकट काउंटर

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विजिटर टिकट काउंटर 30 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यात्रियों को छोड़ने या लेने आने वाले लोग एयरपोर्ट टर्मिनल और लाउंज एरिया में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह कदम भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा जोखिम को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अब सिर्फ यात्रियों को ही मिलेगी एंट्री

नई व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट लाउंज और टर्मिनल परिसर में केवल वैध टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। यात्रियों को छोड़ने आए परिजनों, मित्रों या परिचितों को बाहर ही रुकना होगा। साथ ही, पहले जारी किए जाने वाले VIP पास पर भी रोक लगा दी गई है

Read More : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, 25 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

सामान की सघन जांच, CISF अलर्ट मोड पर

एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की कई स्तरों पर सघन जांच की जा रही है। हैंड बैगेज और चेक-इन लगेज की स्क्रीनिंग पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। CISF के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।

यात्रियों से सहयोग की अपील

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें, सुरक्षा जांच में सहयोग करें और नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि ये सभी कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी रूप से उठाए गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories