Bijapur Encounter News : बीजापुर मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार माओवादी, कुख्यात नक्सली दिलीप बेड़जा भी ढेर

Bijapur Encounter News : रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम जंगलों और पहाड़ी इलाकों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला कैडर समेत कुल चार माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का कुख्यात सदस्य और डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी शामिल है, जिस पर सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में भारी संख्या में हथियारबंद माओवादी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। इसी इनपुट के आधार पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह जैसे ही जवान जंगलों के भीतर पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

मुठभेड़ स्थल से जवानों ने अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें एक एके-47 और .303 राइफल जैसे घातक हथियार शामिल हैं। हथियारों की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ रुक-रुक कर पूरे दिन चलती रही और जवानों ने बेहद सूझबूझ के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जवानों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई और तेज की जाएगी। फिलहाल मारे गए अन्य नक्सलियों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि घने जंगलों का फायदा उठाकर कुछ और नक्सली आसपास छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है। बीजापुर की इस कार्रवाई को नक्सली नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, विशेषकर दिलीप बेड़जा जैसे अनुभवी कैडर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी रणनीतिक जीत है। इस सफलता के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता कर दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories