Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : अमानक ब्रेकर बना मौत का कारण : चाचा-भतीजे की...

CG NEWS : अमानक ब्रेकर बना मौत का कारण : चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत…

दुर्ग। CG NEWS : जिले के चरोदा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की जान चली गई। नेशनल हाईवे पर बने अवैध ब्रेकर की वजह से तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर ट्रेलर के नीचे जा घुसी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहनीश कुरैशी और उसके 14 वर्षीय भतीजे सोहान कुरैशी के रूप में हुई है, जो रायपुर से लौट रहे थे।

CG NEWS : हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। मौके पर दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इसी दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि लापरवाही साबित होती है तो कंपनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कंपनी ने मानकों के खिलाफ ब्रेकर बना दिए हैं, जिनसे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here