Sunday, August 23, 2026
Home Sports न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका! सुंदर-तिलक बाहर, श्रेयस...

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका! सुंदर-तिलक बाहर, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई की वापसी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। चोटिल खिलाड़ियों की वजह से चयनकर्ताओं को टीम संयोजन में बदलाव करना पड़ा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है।

वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा क्यों हुए बाहर

वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान पसलियों में साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई थी। मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें पूरी टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।वहीं तिलक वर्मा को पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद सर्जरी करानी पड़ी है। फिलहाल वे शुरुआती तीन टी20 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट को मजबूरन बदलाव करना पड़ा।

Read More : 50 साल से बिना नींद ज़िंदगी! रीवा के रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर बने मेडिकल मिस्ट्री… नींद के बिना भी पूरी तरह स्वस्थ

श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में धमाकेदार वापसी

टी20 टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी सबसे ज्यादा चर्चा में है। अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला था। IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने जबरदस्त फॉर्म दिखाई थी।
श्रेयस ने 17 मैचों में करीब 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें तिलक वर्मा के स्थान पर पहले तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। उनका अनुभव भारतीय मध्यक्रम को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

रवि बिश्नोई को भी मिला मौका

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है। उनकी आक्रामक गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ भारत के लिए असरदार साबित हो सकती है।

भारत की अपडेटेड टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here