Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

कड़ाके की ठंड से कांपा M.P, मंदसौर में 2.5°C, 20 से ज्यादा शहरों में पारा 10 से नीचे

भोपाल : मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को मंदसौर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर है। भीषण ठंड की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

कटनी–शहडोल में शीतलहर का प्रकोप

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन कई इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) का असर साफ दिखाई दिया। शाजापुर, शहडोल, कटनी और मंदसौर जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप ज्यादा रहा।
कटनी के करौंदी में 2.7°C, शाजापुर के गिरवर में 3.3°C, शहडोल के कल्याणपुर में 3.5°C और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 3.8°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Read More : MPESB भर्ती 2026: मध्यप्रदेश में 1120 पदों पर बंपर वैकेंसी, 31 जनवरी तक आवेदन, युवाओं को सुनहरा मौका

बड़े शहरों में भी ठंड का असर

राज्य के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9°C दर्ज हुआ।

  • भोपाल: 6°C

  • इंदौर: 6.2°C

  • उज्जैन: 7.5°C

  • जबलपुर: 8.8°C

वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान खंडवा में 30.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला।

इन जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और मैहर में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और तेज होने के आसार हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories