Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Police Humanity : खाकी का मानवीय चेहरा: कड़कड़ाती ठंड में लावारिस...

Rewa Police Humanity : खाकी का मानवीय चेहरा: कड़कड़ाती ठंड में लावारिस मिले नवजात के लिए ‘देवदूत’ बनी अमहिया पुलिस, समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

0
90

Rewa Police Humanity : रीवा। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में आज मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के बीच पुलिस का एक सेवाभावी चेहरा सामने आया है। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात महिला अपने नवजात शिशु को कड़कड़ाती ठंड में लावारिस छोड़कर फरार हो गई। मासूम के रोने की आवाज सुनकर जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।

तत्परता ने बचाई जान: थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनकी टीम ने बिना एक पल गंवाए मासूम को गोद में उठाया और सीधे गांधी मेमोरियल अस्पताल भागे। अस्पताल के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में शिशु को भर्ती कराया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों ने की पुलिस की सराहना: शिशु रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर करण जोशी ने बताया कि नवजात की स्थिति अब स्थिर (Stable) है। उन्होंने विशेष रूप से अमहिया पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर बच्चे को अस्पताल नहीं लाती, तो अत्यधिक ठंड (Hypothermia) के कारण उसकी जान जा सकती थी। वर्तमान में डॉक्टरों का एक दल लगातार बच्चे की निगरानी कर रहा है और सभी जरूरी जांचें की जा रही हैं।

निर्मोही माँ की तलाश शुरू: अमहिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और उन अस्पतालों का रिकॉर्ड भी चेक कर रही है जहाँ हाल ही में प्रसव हुए हैं, ताकि उस पत्थर दिल माँ का पता लगाया जा सके जिसने मासूम को मौत के मुंह में छोड़ दिया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here