इंदौर में बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर IT का छापा, कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी, दबिश से हड़कंप, Video वायरल

इंदौर इंदौर में आयकर विभाग (IT) ने आज यानी शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ छापेमारी शुरू की है। शहर के सपना संगीता क्षेत्र में स्थित कंपनी के ऑफिस समेत इंदौर के कई अन्य ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग की जा रही है।

सपना संगीता ऑफिस पर IT की टीम मौजूद

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सुबह से ही सपना संगीता स्थित बीआर गोयल इंफ्रा के कार्यालय में मौजूद है। टीम कंपनी से जुड़े अहम दस्तावेज, अकाउंट बुक्स और वित्तीय लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

सरकारी सड़क ठेकों से जुड़ी है कंपनी

बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर मध्य प्रदेश में सरकारी सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण का ठेका लेने वाली प्रमुख फर्म मानी जाती है। ऐसे में आयकर विभाग की इस कार्रवाई को बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More : लाड़ली बहनों को आज मिलेगा नए साल का तोहफा, खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन करेंगे सिंगल क्लिक ट्रांसफर

दस्तावेजों की गहन जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम कंपनी के टैक्स रिटर्न, खर्च, निवेश और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

इंदौर में मचा हड़कंप

बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप पर IT की छापेमारी से इंदौर के कारोबारी और निर्माण क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories