Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Saraswati Nayak Banjara Sangh : सरस्वती नायक बनीं बंजारा सेवा संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष: ‘हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’ के संकल्प के साथ संभालेंगी नई जिम्मेदारी

Saraswati Nayak Banjara Sangh : रामकुमार भारद्वाज/रायपुर। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.सी. राठौर के निर्देश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदाशिव राम नायक के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक ने छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में श्रीमती सरस्वती श्रवण नायक को मुख्य बॉडी में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

महिला सशक्तिकरण का मिला फल: सरस्वती नायक इससे पहले महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में घूम-घूम कर महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया और बंजारा समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इसी समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए अब उन्हें मुख्य बॉडी में उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।

“अपनी बोली-भाषा पर न करें शर्म”: नियुक्ति के बाद श्रीमती सरस्वती नायक ने समाज के प्रबुद्धजनों का आभार जताते हुए एक प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। आधुनिक युग की चकाचौंध में हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। हमें अपनी बोली और भाषा में बात करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। समाज के हर व्यक्ति को अपनी संस्कृति बचाने के लिए आगे आना होगा।”

आगामी लक्ष्य: सरस्वती नायक ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य “हमारी संस्कृति, हमारी पहचान” के नारे के साथ समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को जागरूक करना और समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories