Chhattisgarh Paddy Scam Check : कोरिया प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक : श्री राम राइस मिल सील, स्टॉक से गायब मिली साढ़े 6 हजार बोरी धान

Chhattisgarh Paddy Scam Check : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में राइस मिलिंग के नाम पर चल रहे बड़े खेल का जिला प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। छिंदिया स्थित श्री राम राइस मिल पर छापामार कार्रवाई के दौरान स्टॉक में भारी हेराफेरी पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

साढ़े छह हजार बोरी धान गायब: संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब मिल के भौतिक स्टॉक का मिलान सरकारी दस्तावेजों से किया, तो अधिकारी दंग रह गए। भौतिक सत्यापन में लगभग साढ़े छह हजार बोरी धान कम पाया गया। दस्तावेजों और वास्तविक स्टॉक में इतना बड़ा अंतर सीधे तौर पर सरकारी धान के गबन की ओर इशारा कर रहा है।

प्रशासनिक अमले की संयुक्त दबिश: गुरुवार सुबह से ही संयुक्त कलेक्टर के साथ जिला खाद्य अधिकारी, राजस्व विभाग के आरआई और पटवारियों की टीम ने मिल परिसर में डेरा डाल दिया था। पुलिस बल की मौजूदगी में घंटों चली इस जांच के बाद जब मिल संचालक स्टॉक की कमी का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो कड़ी कार्रवाई करते हुए मिल को सील करने का निर्णय लिया गया।

राइस मिलर्स में हड़कंप: प्रशासन की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से पूरे कोरिया जिले के राइस मिल संचालकों में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि धान उठाव और मिलिंग की आड़ में किए जा रहे भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले की अन्य मिलों में भी इसी तरह की आकस्मिक जांच की जाएगी।

स्थान: छिंदिया, कोरिया (छ.ग.) रिपोर्टर: राजू शर्मा

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories